लाइव न्यूज़ :

टी+1 निपटान प्रणाली बाजार सहभागियों के हित में है: सेबी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर पूंजी बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष अजय त्यागी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टी+1 (कारोबारी दिन के अलावा एक दिन) निपटान चक्र बाजार सहभागियों के हित में है और नई प्रणाली से नकदी का विखंडन नहीं होगा।

त्यागी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘जल्दी निपटान सभी बाजार सहभागियों के लिए अच्छा होगा। यह सभी के हित में है और नई प्रणाली से नकदी का विखंडन नहीं होगा।’’

इससे पहले ब्रोकरों के संघ ने कम अवधि की निपटान प्रणाली को लागू करने पर चिंता जताई थी।

सेबी द्वारा वैकल्पिक टी+1 (सौदा और एक दिन) निपटान प्रणाली शुरू करने के फैसले से ग्राहकों के लिए मार्जिन की जरूरत कम करने में मदद मिल सकती है और इससे इक्विटी बाजारों में खुदरा निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

टी+1 का मतलब है कि वास्तविक लेनदेन होने के एक दिन के भीतर सौदे का निपटान करना होगा। इस समय भारतीय शेयर बाजारों पर सौदों का निपटान लेनदेन के बाद दो कार्य दिवसों में किया जाता है, जो टी+2 कहा जाता है।

सेबी ने फिलहाल वैकल्पिक आधार पर इस व्यवस्था को लागू किया है। नई व्यवस्था एक जनवरी 2022 से लागू होगी।

त्यागी ने कहा कि भारतीय बाजारों में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने में तेजी देखी जा रही है।

पिछले 18 महीनों के दौरान प्रौद्योगिकी कंपनियों ने आईपीओ के जरिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है, जबकि लगभग 30,000 करोड़ रुपये और जुटाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक आईपीओ के जरिए जुटाई गई धनराशि पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान जुटाई गई राशि के बराबर है, जो 46,000 करोड़ रुपये थी।

सेबी अध्यक्ष ने कहा कि बाजार में व्यक्तिगत निवेशकों की भागीदारी बहुत तेजी से बढ़ी है और 2019-20 में औसतन प्रति माह लगभग चार लाख नए डीमैट खाते खोले गए, जबकि यह आंकड़ा 2020-21 में बढ़कर 12 लाख प्रति माह हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?