लाइव न्यूज़ :

इंस्टामार्ट में 70 करोड़ डॉलर निवेश करेगी स्विगी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर ऑनलाइन खाना मंगाने की सुविधा देने वाली कंपनी स्विगी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी किराना सामान आपूर्ति इकाई इंस्टामार्ट में 70 करोड़ डॉलर (करीब 5,250 करोड़ रुपये) निवेश करेगी।

वर्ष 2020 में गुरुग्राम और बेंगलुरु में काम शुरू करने के बाद स्विगी इंस्टामार्ट अब 18 शहरों में ग्राहकों की सेवा दे रही है और प्रति सप्ताह 10 लाख से अधिक ऑर्डर पूरा कर रही है।

पिछले कुछ महीनों में, स्विगी इंस्टामार्ट ने हर दिन एक से अधिक ‘डार्क स्टोर’ (केवल ऑनलाइन सामान के आर्डर को पूरा करने वाली दुकान) जोड़ा है।

एक बयान में कहा गया है कि कंपनी अच्छी-खासी संख्या में ‘डार्क स्टोर’ को जोड़ने के साथ जनवरी 2022 तक अपने ग्राहकों 15 मिनट में सामान की डिलिवरी करेगी।

स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, ‘‘हमारी वर्तमान वृद्धि की गति के हिसाब से, इंस्टामार्ट अगली तीन तिमाहियों में एक अरब डॉलर सालाना जीएमवी (सकल वस्तु मूल्य) की औसत दर तक पहुंचने को तैयार है। तीन अरब डॉलर की वार्षिक जीएमवी औसत दर वाले हमारे खाद्य वितरण व्यवसाय और इंस्टामार्ट की बेहतर वृद्धि के साथ हम अपने कारोबार को बड़े पैमाने पर प्रसार को लेकर बहुत उत्साहित हैं।’’

यह मंच ताजे फल और सब्जियां, ब्रेड और अंडे, खाना पकाने की आवश्यक चीजें, पेय पदार्थ, तत्काल खाने योग्य खाद्य पदार्थ और व्यक्तिगत और शिशु देखभाल, घर और सफाई जैसी श्रेणियों के उत्पादों की डिलिवरी करता है।

स्विगी की यह इकाई अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, लखनऊ, लुधियाना, मुंबई, नोएडा, पुणे और विशाखापत्तनम में काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस