लाइव न्यूज़ :

Swiggy Share Price Updates: पहले दिन 102062.01 करोड़, 500 कर्मचारी बने ‘करोड़पति’?, स्विगी का शेयर 17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद, जानें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2024 19:36 IST

Swiggy Share Price Updates: एनएसई पर शेयर ने 7.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 420 रुपये पर शुरुआत की और अंत में यह 16.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 456 रुपये पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर सूचीबद्ध होने के दिन ही एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया।कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,02,062.01 करोड़ रुपये रहा। जोमैटो का बाजार मूल्यांकन 2,28,463.62 करोड़ रुपये है।

Swiggy Share Price Updates: ऑनलाइन खाद्य एवं पेय पदार्थों की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी का शेयर बुधवार को अपने निर्गम मूल्य 390 रुपये से लगभग 17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 5.64 प्रतिशत के उछाल के साथ 412 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 19.30 प्रतिशत चढ़कर 465.30 रुपये पर पहुंच गया और अंत में 16.91 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 455.95 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर शेयर ने 7.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 420 रुपये पर शुरुआत की और अंत में यह 16.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 456 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन शेयर बाजारों में शेयर सूचीबद्ध होने के दिन ही एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,02,062.01 करोड़ रुपये रहा। प्रतिद्वंद्वी जोमैटो का बाजार मूल्यांकन 2,28,463.62 करोड़ रुपये है। दिन के दौरान मात्रा के लिहाज से, बीएसई पर स्विगी के 80.74 लाख शेयरों का तो एनएसई पर 1,129.60 लाख शेयरों ने कारोबार हुआ।

स्विगी लिमिटेड के 11,327 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के अंतिम दिन गत शुक्रवार तक 3.59 गुना अभिदान मिला था। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 371-390 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी का आईपीओ 4,499 करोड़ रुपये के नए शेयरों और 6,828 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था।

स्विगी के शेयर बाजार में बुधवार को दस्तक के साथ कंपनी के 500 से अधिक वर्तमान और पूर्व कर्मचारी ‘करोड़पति’ की सूची में शामिल हो गये हैं। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि स्विगी ने 5,000 कर्मचारियों को कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना (ईसॉप) के तहत निर्गम की उच्च मूल्य सीमा 390 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 9,000 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी के बाजार में सूचीबद्ध होने तथा शेयर मूल्य बढ़ने से कर्मचारियों को लाभ होगा। कंपनी ने आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) के लिए मूल्य दायरा 371 से 390 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘कर्मचारी शेयर विकल्प योजना के तहत 9,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर 5,000 पूर्व और वर्तमान कर्मचारी को दिये गये हैं।

कीमत दायरे की ऊपरी सीमा (390 रुपये) के आधार पर 5,000 में से 500 कर्मचारी करोड़पति की सूची में शामिल हो गये हैं।’ स्विगी की विवरण पुस्तिका के अनुसार, वह नये निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे में निवेश, ब्रांड मार्केटिंग और कारोबार के प्रचार-प्रसार, कर्ज भुगतान और अधिग्रहण समेत अन्य कंपनी कामकाज में करेगी।

टॅग्स :स्वीगीशेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित