लाइव न्यूज़ :

स्वराज ट्रैक्टर्स बागवानी क्षेत्र के लिए लेकर आया 'कोड'

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर महिंद्रा समूह की कंपनी स्वराज ट्रैक्टर्स ने बागवानी क्षेत्र के लिए भारत में डिजाइन बहुउद्देश्यीय कृषि मशीनरी समाधान को बृहस्पतिवार को पेश किया। ‘कोड’ नाम से पेश किए गए इस समाधान का मकसद बागवानी खेती में कड़ी मेहनत की जरूरत को कम करना है।

कंपनी ने बताया कि 12 एचपी (पेट्रोल चालित) क्षमता वाली कोड का मकसद भारत में बागवानी खेती में क्रांति लाना है, ताकि किसान विभिन्न सब्जियों और फलों की फसलों के लिए छोटी क्यारियों में भी इस मशीन का ठीक से इस्तेमाल कर सकें।

कंपनी ने बताया कि इस मशीन का छोटा टर्निंग रेडियस इसे फल एवं सब्जी की खेती और छोटे खेतों में बेहतर गतिशीलता के अनुकूल बनाता है।

स्वराज ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश चव्हाण ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कंपनी बागवानी क्षेत्र में नए समाधान लाने की कोशिश कर रही है, जहां फिलहाल मशीन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा... हम इस क्षेत्र में आगे लाना चाहते हैं। कोड जैसी मशीनों की मदद से अधिक भूमि पर खेती की जा सकती है, जिससे आगे चलकर किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम