लाइव न्यूज़ :

स्वामीनाथन, तिवारी ने एसबीआई के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:58 IST

Open in App

मुंबई, 28 जनवरी स्वामीनाथन जे और अश्विनी कुमार तिवारी ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है। एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है।

बैंक ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि दोनों की नियुक्ति इस पद पर तीन साल के लिए की गई है।

इससे पहले स्वामीनाथन बैंक के उप प्रबंध निदेशक (वित्त) थे। वहीं इससे पहले तिवारी एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रह चुके हैं।

बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने पिछले साल एसबीआई में प्रबंध निदेशक के दो पदों के लिए इन दोनों के नाम की सिफारिश की थी। बीबीबी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंक और एसबीआई से 16 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था। एसबीआई में प्रबंध निदेश के दो पद पिछले साल अक्टूबर से रिक्त हैं।

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा हैं। बैंक में चेयरमैन के सहयोग के लिए चार प्रबंध निदेशक होते हैं। दो अन्य प्रबंध निदेशक सी एस शेट्टी और अश्वनी भाटिया हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें