लाइव न्यूज़ :

सुजुकी मोटरसाइकिल्स की अक्टूबर में बिक्री 10 प्रतिशत गिरकर 69,186 इकाई पर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने सोमवार को बताया कि अक्टूबर, 2021 में उसकी कुल बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 69,186 इकाई हो गयी।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 76,865 इकाइयों की बिक्री की थी।

एसएमआईपीएल ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर, 2021 में उसकी घरेलू बिक्री 56,785 इकाई थी। जबकि पिछले साल इसी महीने में उसने 67,225 इकाइयां बेची थीं।

अक्टूबर, 2021 में निर्यात 12,401 इकाई रहा, जो एक साल पहले इसी महीने 9,640 इकाई था।

एसएमआईपीएल के उपाध्यक्ष देवाशीष हांडा ने कंपनी के प्रदर्शन को लेकर कहा, "ऐसे में जब हम भारत में त्योहारी सीजन में प्रवेश कर रहे हैं, अच्छी खबर यह है कि बाजार में मांग वापस आ गयी है।"

उन्होंने कहा, हालांकि बढ़ी हुई मांग को पूरा करने से पहले दोपहिया उद्योग को महामारी की वजह से उपजी कई चुनौतियों से निपटना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम