लाइव न्यूज़ :

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया विकसित बाजारों में निर्यात बढ़ाने पर दे रही ध्यान

By भाषा | Updated: May 30, 2021 12:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई वाहन कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया भारतीय मॉडल की विदेशी बाजारों में मांग को भुनाने की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी जापान और न्यूजीलैंड जैसे विकसित बाजारों में निर्यात को बढ़ावा देने पर गौर कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोविड-19 महामरी के कारण पिछले साल कंपनी का निर्यात कम हुआ था। लेकिन कंपनी जहां अपने वाहन बेचती है, वहां के ज्यादातर बाजारों में स्थिति पहले से बेहतर है। इसको देखते हुए कंपनी इस साल निर्यात बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लि. (एसएमआईपीएल) कंपनी के प्रमुख सतोषी उचिदा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अगर दुनिया को देखे, तो भारतीय मॉडल की मांग उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। अत: हमें इस मांग को यथाशीघ्र थामना है। इसीलिए, हम भविष्य की निर्यात योजना को लेकर काफी सकारात्मक हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी फिलहाल लातिन अमेरिकी, जापान, दक्षिण पूर्व एशिया पर ध्यान दे रही है। कंपनी की श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ेसी देशों पर भी नजर है।

निर्यात संभावना के बारे में उचिदा ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण भारत के अलावा दूसरे देश भी प्रभावित हुए हैं। इसीलिए, पिछले साल निर्यात कम रहा था। इस साल कुछ देशों में पुनरूद्धार देखन को मिल रहा है। इसीलिए, हमें निर्यात बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।’’

एसएमआईपीएल का निर्यात 2020-21 में 33.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,369 इकाई रहा जो 2019-20 में 1,05,164 इकाई था।

कंपनी के उपाध्यक्ष (बिक्री) देबाशीष हांडा ने कहा, ‘‘हम निर्यात को लेकर काफी उत्साहित हैं...कंपनी एक बार फिर निर्यात आंकड़ा एक लाख पार करने की उम्मीद कर रही है। हम अब जापान, न्यूजीलैंड और दक्षिणफ अफ्रीका जैसे नये और विकसित बाजारों को निर्यात बढ़ा रहे हैं।’’

कंपनी का मुख्य बाजार दक्षिण एशिया में बांग्लादेश और लातिन अमेरिका में कोलंबिया तथा मेक्सिको बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?