लाइव न्यूज़ :

सुज़ुकी मोटर गुजरात ने अहमदाबाद स्थित तीसरी इकाई से उत्पादन शुरू किया

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली अनुषंगी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड (एसएमजी) ने अहमदाबाद स्थित विनिर्माण सुविधा केन्द्र की तीसरी इकाई से उत्पादन शुरू किया है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि प्लांट सी के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया है और अप्रैल 2021 से उत्पादन शुरू कर दिया है।

संयंत्र सी में 2.5 लाख वाहन इकाई की वार्षिक उत्पादन क्षमता है और इससे उत्पादन शुरू होने के साथ, संयंत्र ए और संयंत्र बी के साथ मिलकर एसएमजी की कुल उत्पादन क्षमता 7.5 लाख इकाई की होगी।

नियामकीय सूचना में कहा गया, ‘‘एमएसआई की 15 लाख इकाइयों की उत्पादन क्षमता को साथ मिलाकर, सुजुकी की भारत में ऑटोमोबाइल की उत्पादन क्षमता 22.5 लाख इकाई की होगी।’’

एसएमजी में उत्पादित होने वाले सभी ऑटोमोबाइल, एमएसआई को आपूर्ति की जाएगी।

सुजुकी ने मार्च 2014 में एसएमजी की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य भारत में ऑटोमोबाइल बाजार के विकास के साथ ही साथ देश से निर्यात के विस्तार के लिए उत्पादन क्षमता को बढ़ाना सुनिश्चित करना था।

प्लांट ए ने फरवरी 2017 में काम करना शुरू किया, जबकि प्लांट बी और पावरट्रेन प्लांट का संचालन जनवरी 2019 में शुरू किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत