लाइव न्यूज़ :

सुजूकी को भारत में बिक्री छह फीसदी कम रहने की आशंका

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर जापान की वाहन निर्माता कंपनी सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन (एसएमसी) ने भारत में अपनी वाहन बिक्री में सालान आधार पर छह फीसदी की गिरावट आने की आशंका जताई है।

सुजूकी मोटर ने बृहस्पतिवार को एक वित्तीय प्रस्तुति में कहा कि उसकी भारतीय अनुषंगी इकाई मारुति सुजूकी इंडिया की बिक्री में इस वित्त वर्ष में सालाना आधार पर छह फीसदी की गिरावट आ सकती है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने भारत में 14,57,861 वाहनों की बिक्री की थी।

चालू वित्त वर्ष के पहली छमाही में मारुति सुजूकी ने कुल 7,33,155 वाहनों की बिक्री की है। कोविड-19 महामारी का असर उसके बिक्री आंकड़ों पर देखा जा रहा है।

इस बीच एसएमसी ने सेमीकंडक्टर की किल्लत को देखते हुए अपने वैश्विक बिक्री पूर्वानुमान में करीब 2.25 लाख वाहनों की कटौती कर दी है। उसने इस साल दुनिया भर में 24.86 लाख वाहनों की बिक्री करने का अनुमान जताया है। पिछले साल उसने 25.71 लाख वाहनों की बिक्री की थी।

इसके साथ ही कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादन में भी कटौती करने की बात कही है। चालू वित्त वर्ष में उसने 25.79 लाख वाहनों का उत्पादन करने का लक्ष्य तय किया है जो पिछले अनुमान से 2.99 लाख कम है। पिछले वित्त वर्ष में एसएमसी से कुल 26.51 लाख वाहनों का उत्पादन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम