लाइव न्यूज़ :

सुवेन फार्मास्युटिकल्स ने 97 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर औषधि विनिर्माता सुवेन फार्मास्युटिकल्स ने वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में 97 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ कमाया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को सूचना दी कि जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में उसका शुद्ध लाभ पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 31 फीसदी बढ़ गया। जुलाई-सिंतबर 2020 तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 74 करोड़ रुपये था।

हैदराबाद स्थित कंपनी के मुताबिक, गत 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 301 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 237 करोड़ रुपये था।

सुवेन फार्मास्युटिकल्स के मुताबिक, उसके कारोबार एवं अनुसंधान गतिविधियों पर कोविड-19 महामारी का प्रभाव अब भी बना हुआ है। भारत के अलावा उसकी अमेरिकी अनुषंगी सुवेन फार्मा इंक यूएसए भी इससे प्रभावित है।

कंपनी ने कहा, "कंटेनरों की किल्लत होने से खेप पहुंचने में हो रही देरी, परिवहन एवं वितरण लागत बढ़ने और दवा-निर्माण सामग्रियों के समय पर न मिलने से भी हमारे परिचालन एवं मुनाफे पर असर पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित