लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए टिकाऊ कृषि का वित्तपोषण ही कुंजी : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भषा) निवेश पेशेवरों के वैश्विक संघ सीएफए संस्थान ने नीति निर्माताओं और अंशधारकों से जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को हल करने के लिए टिकाऊ कृषि परियोजनाओं में वित्तपोषण को बढ़ाने का आग्रह किया है।

जलवायु बांड पहल के साथ साझेदारी में सीएफए संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार, कृषि उत्पादों के प्रमुख उत्पादक के रूप में भारतीय कृषि वैश्विक खाद्य सुरक्षा में योगदान करती है। कृषि भारत की लगभग 58 प्रतिशत आबादी के लिए आजीविका का प्राथमिक स्रोत है। सीएफए संस्थान ने टिकाऊ कृषि के लिए निजी पूंजी को उत्प्रेरित करने की दिशा में भारतीय बैंकों, उद्यम पूंजी (वीसी) निवेशकों, बहुपक्षीय विकास संस्थानों और भारतीय नीति निर्माताओं से ठोस प्रयास करने का आह्वान किया है।

सीएफए संस्थान के कंट्री प्रमुख विधु शेखर ने कहा, ‘‘भारत में, हमारे पास टिकाऊ कृषि के लिए एक राष्ट्रीय मिशन (एनएमएसए) है, जिसका उद्देश्य भारतीय कृषि को बदलती जलवायु के लिए अधिक सहनशील बनाने के लिए रणनीति विकसित करना और कार्यान्वित करना है।

उन्होंने कहा कि हालांकि, अधिक टिकाऊ प्रथाओं की ओर जाने के लिए किसानों को बेहतर नीति, बेहतर तकनीक और पूंजी तक अधिक पहुंच की आवश्यकता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित