लाइव न्यूज़ :

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 17 मार्च को खुलेगा, मूल्य दायरा 303-305 प्रति शेयर

By भाषा | Updated: March 12, 2021 12:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 मार्च को खुलेगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 303-305 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

बैंक ने शुक्रवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। आईपीओ के तहत 81,50,000 नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,09,43,070 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 582 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

ओएफएस के जरिये इंटरनेशनल फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (आईएफसी), गाजा कैपिटल, एचडीएफसी होल्डिंग्स, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंसे कंपनी, डीडब्ल्यूएम (इंटरनेशनल) मॉरीशस लि. और अमेरिकॉर्प वेंचर्स शेयरों की पेशकश करेंगी।

तीन दिन का आईपीओ 19 मार्च को बंद होगा। एंकर निवेशक 16 मार्च को बोली लगा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?