मुंबई-नागपुर के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन के लिये सर्वे का काम शुरू

By भाषा | Updated: March 12, 2021 23:23 IST2021-03-12T23:23:33+5:302021-03-12T23:23:33+5:30

Survey work started for proposed bullet train between Mumbai-Nagpur | मुंबई-नागपुर के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन के लिये सर्वे का काम शुरू

मुंबई-नागपुर के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन के लिये सर्वे का काम शुरू

मुंबई, 12 मार्च प्रस्तावित मुंबई-नागपुर तीव्र गति के रेल गलियारे के लिये सुदूर संवेदी प्रौद्योगिकी लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (लीडार) सर्वे शुक्रवार को शुरू हुआ।

प्रस्तावित 736 किलोमीटर बुलेट ट्रेन परियोजना शाहपुर, इगतपुरी, नासिक, मेहकार, मालेगांव, वर्धा और खापरी को जोड़ेगी।

इस सर्वे में लीडार प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है जिसमें आंकड़े 3-4 महीनेमें उपलब्ध हो जाते हैं जबकि परंपरागत तकनीक में 10 से 12 महीने का समय लगता है।

लीडार सर्वे में विमान में लीडार और इमेजरी सेंसर का उपयोग कर जमीन के सर्वे से जुड़े आंकड़े एकत्रित किये जाते हैं।

इस तकनीक के जरिये सर्वे में ढांचा, पेड़ और अन्य चीजों की स्पष्ट तस्वीर को लेकर 100 मेगापिक्सल कैमरे का उपयोग किया जाता है।

एनएचएसआरसीएल (नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लि.) को सात तीव्र गति के रेल गलियारों के लिये विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Survey work started for proposed bullet train between Mumbai-Nagpur

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे