लाइव न्यूज़ :

महिलाओं को कंपनी से जुड़ने के लिए 50,000 रुपये का ‘जाइनिंग बोनस’ देगी सर्वेस्पैरो

By भाषा | Updated: March 13, 2021 18:49 IST

Open in App

चेन्नई, 13 मार्च सर्वेस्पैरो ने महिलाओं की नियुक्ति के लिए एक नयी पहल की घोषणा की है। अनुभव समाधान सेवा प्रदाता कंपनी ने कहा है कि वह उसके साथ जुड़ने वाली महिला उम्मीदवारों को 50,000 रुपये का ‘जॉइनिंग बोनस’ देगी।

कंपनी ने कहा कि इस पहल के तहत प्रोडक्ट डेवलपर, गुणवत्ता विश्लेषक तथा तकनीकी लेखक पद के लिए 15 मार्च तक आवेदन करने वाली महिलाओं को यह बोनस दिया जाएगा। इन महिलाओं को 15 अप्रैल तक कंपनी से जुड़ना होगा।

विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र के अध्ययन का हवाला देते हुए कंपनी ने कहा है कि लॉकडाउन में ढील के बाद सिर्फ 16 प्रतिशत महिलाएं ही फिर से नौकरी शुरू कर पाई हैं।

कंपनी के संस्थापक शिहाब मोहम्मद ने कहा कि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी अपने निचले स्तर पर आ गई है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से उबरने के लिए हम सभी को कुछ करना होगा।

मोहम्मद ने कहा कि ‘जॉइनिंग बोनस’ के बाद हम पहला वर्चअल हैकाथॉन ‘हैकर फ्लो’ शुरू करेंगे। इसके तहत डेवलपर्स, छात्रों तथा कोडिंग में रुचि रखने वालों को एक मंच के तहत लाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?