लाइव न्यूज़ :

सुप्रिया लाइफसाइंस का शेयर पहले दिन 42 प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: December 28, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड का शेयर मंगलवार को 274 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 55 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सूचीबद्ध होने के बाद अंत में 42 प्रतिशत से अधिक लाभ के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले 55.10 फीसदी की बढ़त के साथ 425 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 42.46 प्रतिशत के लाभ के साथ 390.35 रुपये पर बंद हुआ।

सुप्रिया लाइफसाइंस ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 53.64 प्रतिशत प्रीमियम पर शुरुआत की। अंत में कंपनी का शेयर 42.22 प्रतिशत के लाभ के साथ 389.70 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी के आईपीओ को इस महीने की शुरुआत में 71.51 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के तहत 200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए थे और 500 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई थी। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 265 से 274 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम