लाइव न्यूज़ :

सुप्रिया लाइफ साइंस ने आईपीओ के लिये सेबी के पास दस्तावेज जमा किये

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई औषधि रसायन बनाने वाली सुप्रिया लाइफ साइंस लि. ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 1,200 करोड़ रुपये जुटाने के लिये पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज जमा किये हैं।

आईपीओ के तहत कंपनी 200 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी जबकि उसके प्रवर्तक सतीश वमान वाघ 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बिक्री पेशकश के लिये रखेंगे।

निर्गम के जरिये जुटायी गयी राशि का उपयोग पूंजी व्यय जरूरतों को पूरा करने,

कर्ज लौटाने और सामान्य कंपनी कार्यों में किये जाएंगे।

सुप्रिया लाइफ साइंस प्रमुख दवा रसायनों (एपीआई) की प्रमुख भारतीय विनिर्माता और आपूर्तिकर्ता है। कंपनी का मुख्य जोर अनुसंधान एवं विकास पर है।

कंपनी को आईपीओ के बारे में सलाह देने के लिये आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल को मर्चेन्ट बैंकर नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?