लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने यस बैंक-डिश टीवी विवाद में आपराधिक कार्यवाह पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने एस्सेल समूह द्वारा यस बैंक के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में आपराधिक कार्यवाही पर मंगलवार को रोक लगा दी। न्यायालय ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में बैठी पुलिस को किसी कंपनी के शेयरधारकों के मतदान के अधिकार पर रोक लगाने की मंजूरी नहीं दे सकता है।

उच्चतम न्यायालय की पीठ ने गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा शेयर बाजार और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) को जारी दो नोटिस के कार्यान्वयन पर भी रोक लगा दी। पुलिस ने नोटिस में कहा था कि वह बैंक के पास मौजूद एस्सेल समूह के शेयरों के किसी भी हस्तांतरण की मंजूरी ना दे।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने कहा, “दीवानी कार्यवाही के परिणाम हासिल करने के लिए आपराधिक प्रक्रिया का उपयोग करने का एक खतरनाक नतीजा होगा। कल कोई भी पुलिस अधिकारी को पकड़कर, शेयरधारक की वोटिंग पर रोक लगवा देगा। यह करना सबसे आसान होगा।"

पीठ ने कहा, "वह गौतम बुद्ध नगर में बैठी पुलिस को सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध एक कंपनी के शेयरधारकों के वोटिंग अधिकार पर रोक लगाने की मंजूरी नहीं दे सकती। इस मामले में पुलिस ने कुछ ऐसा किया है जो कंपनी कानून न्यायाधिकरण नहीं करेगा।"

न्यायालय ने कहा कि वह देश में इस तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं होने दे सकती और इसलिए संविधान का अनुच्छेद 226 एक बहुत ही महत्वपूर्ण अधिकार है जिसके तहत उच्च न्यायालय इस तरह के मामलों में हस्तक्षेप कर सकता है।

पीठ ने कहा, "हम नहीं चाहते कि पुलिस को इस तरह का अधिकार दिया जाए, ऐसा होने पर वे कॉरपोरेट मामलों में हस्तक्षेप करना शुरू कर देंगे। यह पुलिस अधिकारियों से आदेश प्राप्त कर न्यायिक प्रक्रिया की अनदेखी कर रही है। इसकी हम मंजूरी नहीं देंगे।"

शीर्ष अदालत ने संबंधित पक्षों से तीन सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दायर करने को कहा।

उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 25 नवंबर के आदेश के खिलाफ यस बैंक द्वारा दायर एक अपील पर सुनवायी कर रहा था जिसमें सीआरपीसी (आपराधिक प्रक्रिया संहिता) की धारा 102 और पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के तहत नोटिस को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?