लाइव न्यूज़ :

उच्चतमम न्यायालय ने ईडी के लिए यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तकों से हिरासत में पूछताछ का रास्ता साफ किया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तकों संजय चंद्रा और अजय चंद्रा को हिरासत में लेकर फिर से पूछताछ करने का रास्ता साफ करते हुए कहा कि वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये आरोपी को पेश करने का उसका पिछला आदेश इसमें आड़े नहीं आएगा।

ईडी ने उच्चतम न्यायालय के 26 अगस्त के आदेश पर स्थिति साफ करने की मांग की थी, जिसके जरिये न्यायालय ने चंद्रा भाइयों को मुंबई की दो अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया था और कहा था कि वे वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये न्यायिक कार्यवाही में शामिल होंगे।

धनशोधन रोधक एजेंसी ने कहा है कि रियल एस्टेट कंपनी के पूर्व प्रवर्तकों के खिलाफ मिले नए सबूतों को देखते हुए उनसे सवाल पूछने की जरूरत है और इसके लिए उनसे हिरासत में पूछताछ करना जरूरी है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने कहा, ‘‘ईडी द्वारा दायर किए गए आवेदन में शामिल बातों को देखते हुए हम साफ करते हैं कि 26 अगस्त, 2021 का आदेश, आरोपियों से हिरासत में पूछताछ के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष जरूरी आवेदन करने के आड़े नहीं आएगा। इसपर गुण-दोष के आधार पर फैसला किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?