लाइव न्यूज़ :

सुपरटेक 800 करोड़ रुपये निवेश करेगा; इस साल ग्राहकों को 10,000 फ्लैट देने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: August 17, 2018 23:47 IST

रीयल्टी कंपनी सुपरटेक विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण में करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त : रीयल्टी कंपनी सुपरटेक विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण में करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी ताकि चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी के ग्राहकों को 10,000 फ्लैटों की डिलीवरी का लक्ष्य हासिल किया जा सके। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने आज यह बात कही।

कंपनी के प्रबंध निदेशक मोहित अरोड़ा ने कहा कि रेडी-टू-मूव (रहने के लिये तैयार) घरों की मांग में सुधार से कंपनी को 2018-19 के दौरान अपनी बुकिंग बढ़कर 3,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने नोएडा में अपने 'सुपरनोवा' परियोजना के दो 44 मंजिला टावरों में ग्राहकों को उनके फ्लैट देना शुरू किया है। इस परियोजना में कुल पांच टावर है और इसके निर्माण में करीब 5,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने इन दो टावरों में 575 इकाइयों का निर्माण किया, जिसमें से 100 फ्लैट ग्राहकों को दिये जा चुके हैं और बाकी को अगले तीन महीने में दिया जायेगा। इसके अलावा भी हमारी कई परियोजनायें हैं।

चेयरमैन ने कहा कि कंपनी के समग्र परिचालन से 2018-19 में 10,000 मकानों की डिलीवरी करने का लक्ष्य रखा है।मोहित ने कहा कि हम अपनी विभिन्न परियोजनाओं को निष्पादित करने के लिये निर्माण पर 60-70 करोड़ रुपये प्रति माह निवेश करेंगे।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित