दिसंबर तक 8,000 और 2023 तक 16,000 से अधिक मकान सौंपेगा सुपरटेक

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:26 IST2021-07-30T21:26:10+5:302021-07-30T21:26:10+5:30

Supertech to hand over 8,000 houses by December and 16,000 by 2023 | दिसंबर तक 8,000 और 2023 तक 16,000 से अधिक मकान सौंपेगा सुपरटेक

दिसंबर तक 8,000 और 2023 तक 16,000 से अधिक मकान सौंपेगा सुपरटेक

नोएडा 30 जुलाई रियल एस्टेट डेवलपर सुपरटेक ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल दिसंबर तक घर खरीदारों को 8,463 मकान सौंपेगा। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में विलंबित परियोजनाओं के लिए वर्ष 2023 तक 16,000 से अधिक मकान खरीदारों की सौंपे दिए जायेंगे।

सुपरटेक समूह ने एक बयान में कहा कि कुल मिलाकर उसकी 13 परियोजनाएं चल रही हैं। जिसमें से नोएडा में पांच, ग्रेटर नोएडा में चार और दो-दो यमुना एक्सप्रेसवे और मेरठ में चल रही हैं।

समूह ने कहा कि इस परियोजनाओं के तहत तैयार किये जा रहे 16,041 मकान दिसंबर, 2021 से लेकर जून, 2023 के बीच खरीदारों को सौंप दिए जायेंगे।

सुपरटेक की तरफ यह घोषणा उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी-रेरा) के अधिकारियों से मुलाकात के बाद की गई है। यूपी रेरा ने दरअसल डेवलपर की विलंबित परियोजनाओं की समीक्षा की थी।

सुपरटेक समूह ने यूपी रेरा के साथ बैठक में कहा कि दिसंबर 2021 तक 8,463 मकानों का निर्माण कर सौंप दिया जाएगा। 7,347 इकाइयों को दिसंबर,2022 तक पूरा कर दिया जाएगा।

सुपरटेक समूह के चेयरमैन आरके अरोड़ा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण समूह की परियोजनों प्रभावित हुई जिसके कारण यह देरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Supertech to hand over 8,000 houses by December and 16,000 by 2023

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे