लाइव न्यूज़ :

सन फार्मा की अनुषंगी ने बायोफ्रंटेरा के साथ मामले का निपटान किया, मिलेंगे 2.25 करोड़ डॉलर

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को कहा कि उसकी अनुषंगी डूसा (डीयूएसए) फार्मास्युटिकल्स इंक ने व्यापार गोपनीयता के गलत इस्तेमाल और अनुचित व्यापार व्यवहार को लेकर दायर एक मुकदमे के निपटान के लिए बायोफ्रंटेरा के साथ समझौता किया है, जिसके बाद डूसा को 2.25 करोड़ डॉलर (लगभग 170 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

गौरतलब है कि 2018 में डूसा फार्मास्युटिकल्स ने अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स की जिला अदालत में बायोफ्रंटेरा इंक, बायोफ्रंटेरा बायोसाइंस जीएमबीएच, बायोफ्रंटेरा फार्मा जीएमबीएच और बायोफ्रंटेरा एजी (जिन्हें एक साथ बायोफ्रंटेरा के रूप में जाना जाता है) के खिलाफ "व्यापार से संबंधित गोपनीय जानकारी के गलत इस्तेमाल, अनुबंध में भारी हस्तक्षेप और अनुचित व्यापार व्यवहार’ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था।

सन फार्मा ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘हम आपको बताना चाहते हैं कि डूसा ने मुकदमे के निपटान के लिए बायोफ्रंटेरा के साथ समझौता कर लिया है। समझौते की शर्तों के अनुसार, डूसा को बायोफ्रंटेरा से 2.25 करोड़ डॉलर मिलेंगे।’’

हालांकि, घरेलू दवा कंपनी ने निपटान के विवरण का खुलासा नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?