लाइव न्यूज़ :

सुमितोमो समूह 2.5 अरब डॉलर में फुलर्टन इंडिया क्रेडिट का अधिग्रहण करेगा

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:55 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई विविध क्षेत्रों से जुड़े जापानी समूह सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप ने मंगलवार को 2.5 अरब अमेरिकी डालर में फुलर्टन फाइनेंशियल सर्विसेज होल्डिंग्स की गैर बैंकिंग शाखा फुलर्टन इंडिया क्रेडिट कंपनी के अधिग्रहण के लिए एक समझौता किया।

फुलर्टन फाइनेंशियल सर्विसेज सिंगापुर की टेमासेक होल्डिंग्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

जापानी अधिग्रहणकर्ता ने अपने बयान में सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया, लेकिन बाजार सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुमितोमो समूह पहले चरण में 74.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए लगभग दो अरब अमेरिकी डालर का भुगतान करेगा, और शेष हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 50 करोड़ रुपये का भुगतान दूसरे चरण में किया जाएगा।

मौजूदा विनिमय दर पर सौदे की कीमत करीब 18,550 करोड़ रुपये होगी।

फुलर्टन इंडिया क्रेडिट कंपनी एक गैर-बैंकिंग ऋणदाता है और फुलर्टन होल्डिंग्स के पूर्ण स्वामित्व में है। इसने 2007 में भारत में परिचालन शुरू किया था और इस समय इसकी 629 शाखाएं हैं, 13,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है और इसने 23 लाख खुदरा और छोटे कारोबारियों को कर्ज दिया है।

सुमितोमो ने कहा कि इस अधिग्रहण से उसे भारत की वृद्धि यात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा और पूरे एशिया में उसकी डिजिटल पहुंच मजबूत होगी।

सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप के अध्यक्ष और समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जून ओहटा ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह सौदा एशिया में हमारी डिजिटल पहुंच को बढ़ाने में मदद करेगा, जिसके बारे में वित्त वर्ष 2020 से शुरू होने वाली हमारी तीन साल की व्यावसायिक योजना में जिक्र किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि भारत अपनी उच्च वृद्धि क्षमता के कारण हमारे फोकस वाले बाजारों में से एक है और हम तीसरी सबसे बड़ी एशियाई अर्थव्यवस्था में गहरी उपस्थिति बनाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी