लाइव न्यूज़ :

कोविड को फैलने से रोकने के लिये चुनिंद रूप से आर्थिक गतिविधियों को कम करने का सुझाव

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार मई भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) ने केंद्र सरकार को आर्थिक गतिविधियों को चुनिंदा रूप से कम करने की सलाह दी ताकि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप को कम किया जा सके।

एसोचैम ने कहा कि जब तक निजी क्षेत्र दवा खरीद का कोई उचित खरीद चैनल स्थापित नहीं करता है तब तक कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति सरकारी चैनलों के माध्यम से कम से कम 90 दिनों तक सुनिश्चित की जानी चाहिए।

एसोचैम ने एक बयान में कहा, ‘‘लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए केंद्र सरकार को चुनिंदा रूप से आर्थिक गतिविधियों को कम करना चाहिए। सरकार को लोगों के जीवन को बचाने के लिए देश के भीतर और बाहर से हर संभव विशेषज्ञता हासिल करनी चाहिए।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र में एसोचैम ने सामूहिक टीकाकरण रणनीति तैयार करने और आपूर्ति बढ़ाने के लिए आयात वितरण में ढील देने का भी आह्वान किया। उसने दान और आयातित उपकरण की आपूर्ति के लिए सरकार के भीतर संपर्क का एक एकल बिंदु स्थापित करने का भी सुझाव दिया।

इसके अलावा उसने कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर कोविड-19 के सकारात्मक जांच नमूनों की जेनेटिक सीक्वेंसिंग तेज करने की भी सिफारिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार