लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री के साथ बजट-पूर्व चर्चाओं में आयकर दरों को तर्कसंगत बनाने का सुझाव

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर उद्योग जगत ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अगले बजट में आयकर स्लैब को तर्कसंगत बनाने, डिजिटल सेवाओं को ढांचागत दर्जा देने और हाइड्रोजन भंडारण को प्रोत्साहन देने वाले कदम उठाने के सुझाव दिए हैं।

वित्त मंत्रालय की तरफ से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक ये सुझाव वित्त मंत्री के साथ हुई बजट-पूर्व चर्चाओं के दौरान सामने आए। सीतारमण ने 15-22 दिसंबर के बीच बजट 2022-23 के बारे में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

इस दौरान वित्त मंत्री ने आठ बजट परामर्श बैठकों में हिस्सा लिया जिनमें संबंधित पक्षों सात समूहों के 120 से अधिक प्रतिनिधि शामिल रहे।

मंत्रालय के मुताबिक, बजट संबंधी चर्चाओं में कृषि एवं कृषि प्रसंस्करण उद्योग, उद्योग, ढांचागत क्षेत्र, वित्तीय एवं पूंजी बाजार, सेवा एवं व्यापार, सामाजिक क्षेत्र, कारोबारी संगठन एवं श्रमिक संगठन और अर्थशास्त्री शामिल हुए।

इस दौरान विभिन्न समूहों ने वित्त मंत्री को कई सुझाव दिए। शोध एवं विकास पर खर्च बढ़ाना, डिजिटल सेवाओं को ढांचागत क्षेत्र का दर्जा देना, हाइड्रोजन भंडारण एवं ईंधन सेल विकास को प्रोत्साहन, आयकर दरों को तर्कसंगत बनाने और ऑनलाइन सुरक्षा उपायों में निवेश जैसे सुझाव प्रमुखता से सामने आए।

सीतारमण एक फरवरी 2022 को अगला बजट संसद में पेश करेंगी। यह उनका चौथा बजट होगा। कोविड-19 महामारी को लेकर फिर से चिंता बढ़ने के बीच आर्थिक जगत को इस बजट का काफी इंतजार है। सरकार के सामने इस चुनौती के बीच आर्थिक तेजी को बनाए रखने की चुनौती होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम