लाइव न्यूज़ :

एथनॉल में खपत बढ़ने से अगले सत्र में चीनी उत्पादन घटकर 3.05 करोड़ टन रह सकता है: अधिकारी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर एथनॉल बनाने में अधिक गन्ने की खपत होने से अगले चीनी सत्र 2021-22 में भारत का चीनी उत्पादन मामूली गिरावट के साथ 3.05 करोड़ टन रह सकता है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चालू चीनी सत्र 2020-21 (अक्टूबर- सितंबर) में चीनी उत्पादन 3.10 करोड़ टन तक होने का अनुमान है।

ब्राजील के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है।

खाद्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुबोध कुमार ने कहा, ‘‘इस साल गन्ने की फसल कुल मिलाकर अच्छी है। हम एथनॉल बनाने के लिए अधिक गन्ना इस्तेमाल होने की उम्मीद कर रहे हैं और परिणामस्वरूप 2021-22 सत्र के दौरान मामूली कम होकर 3.05 करोड़ टन रह सकता है।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा सत्र में एथनॉल उत्पादन में जो गन्ना खपत हुआ है उससे 20 लाख टन चीनी उत्पादन हो सकता था, जबकि 2021-22 सत्र में 35 लाख टन चीनी उत्पादन में काम आने वाले गन्ने को एथनॉल में खपाया जा सकता है।

हालांकि, चीनी का उत्पादन घरेलू खपत के लिए जरूरी मात्रा के लिहाज से पर्याप्त होगा। चीनी की खपत 2021-22 सत्र में तीन से चार लाख टन बढ़कर 2.63-2.65 करोड़ टन तक पहुंच जाने की उम्मीद है। पिछले 2020-21 के सत्र में घरेलू खपत 2.6 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया गया है।

नये सत्र की शुरुआत में चीनी का बचा स्टॉक 90-95 लाख टन और अनुमानित उत्पादन 3.05 करोड़ टन होने पर 2021-22 सत्र में चीनी की कुल उपलब्धता 3.95 से चार करोड़ टन के दायरे में रहने का अनुमान है।

इस लिहाज से चीनी की घरेलू खपत 2.65 करोड़ टन और अगले सत्र में 70 लाख टन चीनी का निर्यात होने की उम्मीद के साथ अगले सत्र के अंत में चीनी का बचा स्टॉक लगभग 60-65 लाख टन रह जायेगा।

अधिकारी के अनुसार, चालू सत्र में गन्ने का कुल 91,000 करोड़ रुपये के बकाये के मुकाबले अब तक लगभग 83,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, 'शेष बचे 8,000 करोड़ रुपये के बकाये में अगले एक महीने में और कमी आ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?