लाइव न्यूज़ :

चीनी उत्पादन के अनुमान को घटाकर 3.02 करोड़ टन किया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:12 IST

Open in App

नई दिल्ली, 10 मार्च देश का चीनी उत्पादन, विपणन वर्ष 2020-21 में 3.02 करोड़ टन रहने का अनुमान है।एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह अनुमान पहले अनुमान से लगभग आठ लाख टन कम होने के बावजूद पिछले सत्र के उत्पाद ने से काफी ऊंचा है।चीनी वर्ष 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) में उत्पादन 2.74 करोड़ टन था।

अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया, " मिलें 2.34 करोड़ टन चीनी का उत्पादन कर चुकी हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक में पेराई का काम इस महीने खत्म होगा, जबकि उत्तर प्रदेश में पेराई मई तक जारी रहेगी।"

गन्ना उत्पादक राज्यों से मिली जानकारियों के आधार पर, सरकार ने आरंभ में चालू वर्ष में 3.1 करोड़ टन चीनी उत्पादन होने का अनुमान जताया था।

अधिकारी ने कहा, "लेकिन, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश से गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। इस कारण उत्पादन पहले अनुमान से घट कर 3.02 करोड़ टन रहने की संभावना है।"

चीनी का उत्पादन देश के शीर्ष दो चीनी उत्पादक राज्यों, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र, में चीनी उत्पादन अपने प्रारंभिक अनुमान के मुकाबले कुछ कम होगा।

उत्तर प्रदेश में उत्पादन 1.02 करोड़ टन रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल 1.26 करोड़ टन था।

इसी तरह, महाराष्ट्र में इस साल चीनी उत्पादन 1.02 करोड़ टन रहने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल 61 लाख टन का उत्पादन हुआ था। इन दो राज्यों में से प्रत्येक के लिए प्रारंभिक चीनी उत्पादन अनुमान चालू वर्ष के लिए 1.05 करोड़ टन का था।

आधिकारी ने कहा कि देश के तीसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य कर्नाटक में चीनी का उत्पादन विपणन वर्ष 2020-21 में बढ़कर 47 लाख टन होने का अनुमान है।

चालू वर्ष का चीनी उत्पादन 2.6 करोड़ टन की वार्षिक आवश्यकता से अधिक होने की संभावना है। चीनी के अलावा, चीनी मिलें पेट्रोल के साथ सम्मिश्रण के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले इथेनॉल बना रही हैं।

देश की चीनी मिलें सरकार द्वारा तय किये गये कोटा के अनुरूप चीनी का निर्यात भी कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र