लाइव न्यूज़ :

सरकार के सब्सिडी उपाय के कारण बीते सप्ताह चीनी कीमतों में सुधार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 6, 2018 11:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 6 मई: बीते सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी , दिल्ली के थोक चीनी बाजार में स्टॉकिस्टों और थोक उपभोक्ताओं की ताजा लिवाली के कारण चीनी कीमतों में 40 रुपये प्रति क्विन्टल का सुधार दर्ज हुआ। लिवाली में आई तेजी का कारण गन्ना किसानों के बकाया राशि को चुकाने में मदद करने के लिए चीनी मिलों की ओर से सरकार द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों को सीधे तौर पर 5.5 रुपये प्रति क्विन्टल क भुगतान करने का फैसला है। इसके अलावा चीनी कीमतों को युक्तिसंगत स्तर पर स्थिर करने तथा चीनी मिलों के गन्ना किसानों के बकायों का निपटारा करने में मदद करने के लिए सरकार ने पहले ही चीनी के आयात शुल्क को दोगुना कर 100 प्रतिशत कर दिया है तथा गिरती घरेलू कीमतों को संभालने के लिए निर्यात शुल्क को समाप्त कर दिया है। सरकार ने चीनी मिलों को 20 लाख टन चीनी का निर्यात करने को भी कहा है। देश में चीनी का उत्पादन चालू वर्ष ( अक्तूबर से सितंबर ) में 15 अप्रैल तक सर्वकालिक ऊंचाई यानी दो करोड़ 99.8 लाख टन के स्तर पर जा पहुंचा है।चीनी तैयार एम .30 और एस .30 की कीमतें 40 - 40 रूपये की तेजी प्रदर्शित करता क्रमश : 2,880 - 3,000 रूपये और 2,870 - 2,990 रूपये प्रति क्विंटल पर बंद हुई। चीनी मिल डिलीवरी एम .30 और एस .30 की कीमतें 10 - 10 रूपये की तेजी के साथ सप्ताहांत में क्रमश : 2,660 - 2,790 रूपये और 2,650 - 2,780 रूपये प्रति क्विंटल पर बंद हुई।मिलगेट खंड में चीनी खतौली की कीमत 30 रुपये की तेजी के साथ 2,790 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसके बाद चीनी मोदीनगर की कीमत 25 रुपये की तेजी के साथ 2,720 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई। चीनी मवाना, थानाभवन , बुढ़ाना और शामली की कीमतें 20 - 20 रुपये की तेजी के साथ क्रमश : 2,730 रुपये, 2,720 रुपये , 2,730 रुपये और 2,710 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई। जबकि चीनी सिम्भावली और चीनी सकोटी की कीमत 15 - 15 रुपये की तेजी के साथ क्रमश : 2,755 रुपये और 2,710 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई। चीनी किन्नौनी , दोराला , धामपुर और मलकपुर की कीमतें भी 10 - 10 रुपये की तेजी के साथ क्रमश : 2,790 रुपये , 2,725 रुपये , 2,670 रुपये और 2,700 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया