लाइव न्यूज़ :

चीनी मिलें एथनॉल, सीएनजी क्षेत्रों में विविधीकरण करें : पवार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने चीनी मिलों से कहा है कि उन्हें एथनॉल और सीएनजी जैसे अन्य उत्पादों के क्षेत्र में विविधीकरण पर ध्यान देना चाहिए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पवार ने मंगलवार को नेशनल फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (एनएफसीएसएफ) के एक पुरस्कार समारोह में कहा कि विविधीकरण से चीनी मिलों के अधिशेष उत्पादन का इस्तेमाल हो सकेगा और वे अपने विनिर्माण संयंत्रों का आधुनिकीकरण भी कर सकेंगी।

पवार ने 2016-17 के सत्र से लेकर पांच वर्षों में सहकारी मिलों को जारी आयकर नोटिस के मामलों में राहत देने के केंद्र के फैसले की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 1992-93 से इस तरह की राहत देने की जरूरत है।

पवार ने कहा कि देश के किसानों ने गन्ना फसल के मामले में रिकॉर्ड उत्पादन हासिल किया है। गन्ने का बुवाई क्षेत्र 55 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इस वजह से आज देश में चीनी का उत्पादन बढ़कर 300 लाख टन पर पहुंच गया है जबकि घरेलू जरूरत 260 से 262 लाख टन की है।

उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को 1992-93 से ‘वसूली’ के नोटिस मिले हुए हैं। सरकार को शेष 24 साल के लिए भी राहत प्रदान करनी चाहिए।

पवार ने कहा कि चीनी मिलों को एथनॉल के अलावा सीएनजी, सीबीजी और हरित हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में विविधीकरण करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?