लाइव न्यूज़ :

मजबूत मांग, टीकाकरण की बढ़ती दर से उद्योग जगत के लिए सकारात्मक नजरिए को मिल रहा बल: मूडीज

By भाषा | Updated: November 25, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में टीकाकरण की बढ़ती दर, कम ब्याज दर और लोगों के खर्च में वृद्धि से कॉरपोरेट क्षेत्र के लिए सकारात्मक नजरिये को बल मिल रहा है।

मूडीज का अनुमान है कि मार्च 2022 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भारत की आर्थिक वृद्धि में जोरदार उछाल आएगा। इसके बाद वित्त वर्ष 2022-23 में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

साख निर्धारित करने वाली कंपनी ने एक रिपोर्ट में कहा कि लगातार जारी आर्थिक सुधार की वजह से भारतीय कंपनियों के लिए ऋण संबंधी बुनियादी चीजें अनुकूल हैं और रेटिंग की जाने वाली (रेटेड) कंपनियों की कमाई मजबूत उपभोक्ता मांग और जिंसों की ऊंची कीमतों के हिसाब से बढ़ेगी।

इसमें कहा गया कि भारत में बढ़ती टीकाकरण दर, उपभोक्ता भरोसा स्थिर होना, कम ब्याज दर और लोगों के खर्च में वृद्धि से गैर-वित्तीय कंपनियों के लिए ऋण संबंधी बुनियादी चीजें सकारात्मक दिखती है।

मूडीज की विश्लेषक श्वेता पटोडिया ने कहा, “कोविड-19 टीकाकरण पर भारत की स्थिर प्रगति से आर्थिक गतिविधियों में निरंतर सुधार में मदद मिलेगी। महामारी संबंधी प्रतिबंधों में ढील के बाद उपभोक्ता मांग, खर्च और विनिर्माण गतिविधि में सुधार हो रहा है। जिंसों की ऊंची कीमतों सहित ये रुझान, अगले 12-18 महीनों में रेटिंग वाली कंपनियों के कर पूर्व आय में वृद्ध में मददगार होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, अगर संक्रमण की नयी लहर आती हैं, तो उनकी वजह से नए सिरे से ‘लॉकडाउन’ लग सकता है और उपभोक्ता भावना प्रभावित हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें