लाइव न्यूज़ :

कंपनी के कार्यक्षेत्र वाले ज्यादातर खंडों में फिर जोरदार मांग: क्यूमिन्स इंडिया

By भाषा | Updated: April 4, 2021 18:59 IST

Open in App

मुंबई, चार अप्रैल इंजन और बिजली उपकरण विनिर्माता क्यूमिन्स इंडिया के प्रबंध निदेशक अश्वथ राम ने कहा कि कंपनी के कार्यक्षेत्र वाले ज्यादातर खंडो में फिर से जोरदार मांग देखने को मिल रही है, हालांकि आपूर्ति पक्ष से जुड़े मुद्दे चुनौती बने हुए हैं।

राम ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया कि चालू वित्त वर्ष के आम बजट में घोषित हाइड्रोजन ऊर्जा मिशन से कंपनी के कारोबार को बढ़ावा देगा, क्योंकि क्यूमिन्स ने इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निवेश किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मांग काफी मजबूत है और हम जोरदार वापसी देख रहे हैं। तीसरी तिमाही और चौथी तिमाही के दौरान हमारे सभी संयंत्रों में लगभग 80-90 प्रतिशत या 95 प्रतिशत तक क्षमता के साथ काम हुआ।’’

उन्होंने कहा कि यदि खंडवार बात करें तो बिजली उत्पादन से जुड़े क्षेत्र, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवा, किराया, डेटा केंद्र और प्रौद्योगिकी से संबंधित उत्पादों में जोरदार मांग दोबारा देखने को मिल रही है।

राम ने कहा कि बाजार में मुख्य रूप से आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी कई चुनौतियां हैं, और इलेक्ट्रॉनिक्स की आपूर्ति एक वैश्विक बाधा के रूप में सामने आई है। ये चुनौतियां अगले दो महीनों तक बनी रहने का अनुमान है।

राम ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का विनिर्माण पर बहुत अधिक असर होने की आशंका नहीं है, क्योंकि आम लोग और सरकार, दोनों इस स्थिति के लिए अच्छी तरह तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?