लाइव न्यूज़ :

दिवाली से ठीक पहले हड़ताल बैंकों में हड़ताल, 10 सरकारी बैंकों के विलय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 16, 2019 20:03 IST

एटक ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘ हम अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ द्वारा 22 अक्टूबर को संयुक्त तौर पर बुलायी गयी देशव्यापी बैंक हड़ताल का समर्थन करते हैं। यह हड़ताल सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को विलय कर चार बैंक बनाने के विरोध में बुलायी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने 22 अक्टूबर को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल का समर्थन किया है।सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को विलय कर चार बैंक बनाने के विरोध में बुलायी गयी है।

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने 22 अक्टूबर को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल का समर्थन किया है। यह हड़ताल सरकारी बैंकों के विलय प्रस्ताव के विरोध में बुलायी गयी है।

एटक ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘ हम अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ द्वारा 22 अक्टूबर को संयुक्त तौर पर बुलायी गयी देशव्यापी बैंक हड़ताल का समर्थन करते हैं। यह हड़ताल सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को विलय कर चार बैंक बनाने के विरोध में बुलायी गयी है। यह छह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैंकों को बंद करना है।’’

एटक ने सरकार के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण और अनपेक्षित बताया। बयान में कहा गया है कि आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को अब बंद होना होगा। यह सभी अच्छा प्रदर्शन करने वाले बैंक हैं । सभी देश के आर्थिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इन सभी का अपना इतिहास है और समय के साथ ये इतने बड़े बैंक बने हैं। बयान में कहा गया है कि पूर्व में भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का विलय किया गया। लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है इसके कोई सकारात्मक परिणाम आए हों। यह बैंकों के विलय के प्रयोग करने का समय नहीं है। अभी बैंकों की जरूरत अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाने के लिए हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?