हड़ताल जारी, एमएसआरटीसी के सात हजार कर्मचारी काम पर लौटे

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:18 IST2021-11-15T20:18:09+5:302021-11-15T20:18:09+5:30

Strike continues, seven thousand employees of MSRTC return to work | हड़ताल जारी, एमएसआरटीसी के सात हजार कर्मचारी काम पर लौटे

हड़ताल जारी, एमएसआरटीसी के सात हजार कर्मचारी काम पर लौटे

मुंबई, 15 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारी घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने सोमवार को भी हड़ताल जारी रखी। हालांकि कुछ और कर्मचारियों के काम पर लौट आने से 50 से अधिक बसों का परिचालन हुआ।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि हर दिन काम पर लौटने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है। यह हड़ताल पिछले महीने शुरू हुई थी।

एक अधिकारी ने बताया सोमवार को निगम के 92,266 कर्मचारियों में से 6,895 कर्मचारी काम पर आए। रविवार को 3,987 कर्मचारी काम पर लौटे थे और निगम ने 80 बसों का परिचालन किया था।

एमएसआरटीसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हालांकि राज्य के सभी 250 डिपो में परिचालन बंद है।’’

निगम कर्मचारियों ने 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी और इस महीने की शुरुआत में इसे तेज कर दिया था।

उन्होंने राज्य सरकार में एमएसआरटीसी के विलय की मांग छोड़ने से इनकार कर दिया है। यह विलय हो जाने पर उन्हें बेहतर वेतन के साथ ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Strike continues, seven thousand employees of MSRTC return to work

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे