लाइव न्यूज़ :

भारत में 19,230 स्नातकों की नियुक्ति कर प्रतिभा पूल को मजबूत किया : नीलेकणि

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने शनिवार को कहा कि आईटी क्षेत्र की कंपनी ने भारत में 19,230 स्नातकों तथा देश के बाहर 1,941 लोगों की नियुक्ति कर अपने प्रतिभा पूल को और मजबूत किया है।

कंपनी की 40वीं वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए नीलेकणि ने कहा कि नई नियुक्तियों के जरिये कपंनी ने अपने ग्राहकों की डिजिटल जरूरत की बढ़ती मांग का पूरा करने का प्रयास किया है।

नीलेकणि ने कहा कि इन्फोसिस महामारी के बाद क्लाउड-फर्स्ट डिजिटल दौर में एक साल के लिए अपनी बाजार प्रदर्शन की अग्रणी स्थिति के लिए बेहतर तरीके से तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारत में 19,230 स्नातकों तथा देश के बाहर 1,941 स्नातकों और सहायक डिग्रीधारकों को नियुक्त किया है जिससे अपने ग्राहकों की बढ़ती डिजिटल मांग का पूरा किया जा सके।’’

नीलेकणि ने कहा कि हमने अमेरिका में 2022 तक अपनी नियुक्ति प्रतिबद्धता को बढ़ाकर 25,000 कर दिया है। हम विभिन्न भूमिकाओं में अमेरिका में 12,000 अतिरिक्त नौकरियां देंगे।

उन्होंने कहा कि कनाडा में अपने विस्तार के तहत इन्फोसिस वह अपने कर्मचारियों की संख्या 2023 तक दोगुना कर 4,000 करेगी। महामारी के बाद की वृद्धि के लिए हम ब्रिटेन में 1,000 डिजिटल रोजगार के अवसरों का सृजन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें