लाइव न्यूज़ :

ई-गवर्नेंस सेवाओं के लिए ब्लॉकचेन मंच बनाने पर रणनीति जारी

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सरकारी व्यवस्था खासकर ई-गवर्नेंस सेवाओं में ब्लॉकचेन तकनीक को अपनाने से संबंधित राष्ट्रीय रणनीति शुक्रवार को जारी की।

मंत्रालय ने राष्ट्रीय ब्लॉकचेन प्रारूप के लिए एक बहु-सांस्थानिक रवैया अपनाया है। इसमें प्रारूप संबंधित शोध एवं विकास का जिम्मा सी-डैक (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्युटिंग) को दिया गया है जबकि एनआईसी (नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर) और एनआईसीएसआई (नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इंक) के पास राष्ट्रीय स्तर के ब्लॉकचेन ढांचे के संपादन एवं ब्लॉकचेन सेवा देने का दायित्व होगा।

मंत्रालय ने अपने रणनीतिक दस्तावेज में कहा है कि ब्लॉकचेन का इस्तेमाल कर ई-गवर्नेंस वाली सेवाएं देने के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल मंच तैयार करने पर जोर होगा। राष्ट्रीय ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म के विकास एवं क्रियान्वयन के बारे में समग्र दृष्टि भी इसका मकसद है।

सरकार को उम्मीद है कि इस रणनीतिक दस्तावेज से ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म के बारे में जरूरी मार्गदर्शन एवं समर्थन पाने का रास्ता तैयार होगा। इसके लिए मंत्रालय विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं अन्य हितधारकों के साथ भी मिलकर काम करेगा।

इस प्रारूप के मुताबिक राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग केंद्र एवं राज्यों के स्तर पर विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं को क्रियान्वयित करेगा। इसमें राज्यों से भी अपने राज्य के हिसाब से ब्लॉकचेन ऐप्लिकेशन विकसित करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई