लाइव न्यूज़ :

रणनीतिक बिक्री विनिवेश का प्रमुख तरीका होगा : ठाकुर

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी की बिक्री की गुंजाइश कम हो गई है और आगे चलकर विनिवेश प्राप्तियों के लिए रणनीतिक विनिवेश ही प्रमुख तरीका होगा।

राज्यसभा में एक लिखित जवाब में ठाकुर ने कहा कि सरकार ने तीन मार्च तक विनिवेश प्राप्तियों के रूप में 20,627 करोड़ रुपये प्राप्त किये हैं, जो वर्ष 2020-21 में संशोधित अनुमान (आरई) का लगभग 64 प्रतिशत भाग है।

केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) में सरकार की हिस्सेदारी का विनिवेश व्यापक तौर पर बाजार की धारणा, निवेशक के हित और इन कंपनियों के शेयरों के बाजार मूल्यांकन पर काफी हद तक निर्भर करता है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘समय के साथ, अल्पांश हिस्सेदारी बिक्री की संभावना में कमी आई है और विनिवेश प्राप्तियों के लिए रणनीतिक विनिवेश और निजीकरण प्राथमिक तरीका होगा।’’

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल), नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल), एनएमडीसी की नगरनार इकाई, फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड, और सेल की इकाइयों - मिश्र धातु इस्पात संयंत्र, दुर्गापुर; विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट और सेलम स्टील प्लांट के रणनीतिक विनिवेश करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?