लाइव न्यूज़ :

कॉनकॉर में रणनीतिक बिक्री चालू वित्त वर्ष में नहीं: दीपम सचिव

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय कंटेनर निगम लि. (कॉनकॉर) की रणनीतिक बिक्री चालू वित्त वर्ष में नहीं होगी। इसका कारण यह है कि रेलवे की जमीन उपयोग नीति को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने यह कहा।

उन्होंने कहा कि किसी भी रणनीतिक बिक्री को पूरा होने में रुचि पत्र (ईओआई) जारी होने की तारीख से करीब एक साल लगता है।

कॉनकॉर के लिये निजीकरण के बाद रेल भूमि के उपयोग को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा नीति को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इसीलिए अबतक रुचि पत्र जारी नहीं किया गया है।

पांडेय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कंटेनर निगम लि. की रणनीतिक बिक्री इस साल नहीं होगी। इसमें रुचि पत्र जारी होने से लेकर पूरी प्रक्रिया में नौ महीने से एक साल का समय लगता है। हमें उम्मीद कर रहे थे कि रुचि पत्र जारी कर दिया जाएगा लेकिन यह जमीन की नीति से जुड़ा है। जैसे ही हम इसका समाधान कर देते हैं, हम कदम बढ़ाएंगे।’’

उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2019 में मंत्रिमंडल ने कॉनकॉर में प्रबंधन नियंत्रण के साथ कुल 54.80 प्रतिशत हिस्सेदारी में से 30.8 प्रतिशत हिस्सेदारी की रणनीतिक बिक्री की मंजूरी दी थी। सरकार हिस्सेदारी बिक्री के बाद 24 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखेगी।

प्रस्तावित निजीकरण वाले अन्य केंद्रीय लोक उपक्रमों के बारे में पांडेय ने कहा कि उन्हें सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लि., पोत परिवहन निगम, बीईएमएल, नीलांचल इस्पात निगम लि., पवन हंस और बीपीसीएल की बिक्री चालू वित्त वर्ष में पूरी होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में सरकार वित्तीय बोली के चरण में पहंच गयी है। जबकि अन्य पांच केंद्रीय लोक उपक्रमों के मामले में जांच-परख और शेयर खरीद समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?