लाइव न्यूज़ :

स्टोव क्राफ्ट ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 185 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: January 23, 2021 13:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी रसोई के उपकरण बनाने वाली कंपनी स्टोव क्राफ्ट ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर निवेशकों से 185 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ सोमवार को खुलेगा।

बीएसई की ओर से शुक्रवार देर शाम जारी सर्कुलर के अनुसार 32 एंकर निवेशकों को 385 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर कुल 48,22,290 शेयर जारी किए गए हैं। यह मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर है। इस लिहाज से कंपनी ने एंकर निवेशकों से 185.68 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इन एंकर निवेशकों में गोल्डमैन सैश इंडिया, निप्पन लाइफ इंडिया ट्रस्टी, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईआईएफएल स्पेशल अपॉरच्यूनिटीज फंड, इंटिग्रेटेड कोर स्ट्रैटिजीज एशिया पीटीई लि. और सुंदरम म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

स्टोव क्राफ्ट आईपीओ के तहत 95 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 82.50 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगी।

ब्रिकी पेशकश के तहत प्रवर्तक राजेंद्र गांधी 6,90,700, प्रवर्तक सुनीता राजेंद्र गांधी 59,300, सिकोया कैपिटल इंडिया ग्रोथ इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग 14,92,080 और एससीआई ग्रोथ इन्वेस्टमेंट्स दो 60,07,920 शेयरों की पेशकश करेंगे।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 384-385 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 25 जनवरी को खुलकर 28 जनवरी को बंद होगा। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 412.62 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम