लाइव न्यूज़ :

स्टॉर्म मोटर्स को इलेक्ट्रिक कार आर3 मॉडल के लिये 7.5 करोड़ रुपये की बुकिंग मिली

By भाषा | Updated: March 15, 2021 19:27 IST

Open in App

मुंबई, 15 मार्च इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली स्टॉर्म मोटर्स ने सोमवार को दावा किया कि उसके वाहन की एकमात्र मॉडल स्टार्म आर3 के लिये कुल 165 इकाइयों की बुकिंग प्राप्त हुई है। रुपये के हिसाब से यह बुकिंग 7.5 करोड़ रुपये की है।

कंपनी की यह कार अभी बाजार में नहीं आयी है। इसकी कीमत 4.5 लाख रुपये है।

शहर की कंपनी स्टॉर्म मोटर्स की स्थापना 2016 में प्रतीक गुप्ता और जिएन-लुक अबाजिऊ ने की। कंपनी की कार के लिये राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में बुकिंग चार दिन पहले शुरू हुई।

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पहले चरण में इन दोनों शहरों में इस वाहन की डिलिवरी की जाएगी। डिलिवरी 2022 के शुरू में होगी। दूसरे चरण में बेंगलुरू और पुणे जैसे शहरों में डिलिवरी की जाएगी। कंपनी को कुछ बुकिंग इन दो शहरों से भी मिली है।

गुप्ता पूर्व में वाशिंगटन में नासा आपूर्तिकर्ता के साथ काम कर चुके हैं। कंपनी का कारखाना उत्तराखंड के काशीपुर में है। इसकी मासिक क्षमता 500 इकाइयां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा