लाइव न्यूज़ :

स्टाकिस्टों ने सरकारी पोर्टल पर अब तक 30.97 लाख टन दाल भंडार होने की जानकारी दी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 00:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि दाल उद्योग की मूल्य-श्रृंखला प्रतिभागियों ने विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर अब तक 30.97 लाख टन दालों का भंडार घोषित किया है।

मंत्रालय के अनुसार इस डेटा का उपयोग प्रमुख जिंसों की किफायती दरों पर आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।

मंत्रालय ने जुलाई में भण्डार धारकों, मिल मालिकों, आयातकों और डीलरों जैसे विभिन्न भंडार धारकों को किसी भी दी गयी तारीख पर अपने पास मौजूद भंडार की जानकारी देने के वास्ते https://fcainfoweb.nic.in/psp पोर्टल तैयार किया है।

दालों की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के उपायों के हिस्से के रूप में यह पोर्टल शुरू किया है।

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘पोर्टल पर 20 सितंबर, 2021 तक कम से कम 11,635 स्टाकिस्टों ने 30,97,694.42 मीट्रिक टन दालों के भंडार की घोषणा करते हुए पंजीकरण कराया है।’’

उपभोक्ता मामले विभाग देश भर में किसी विशेष दाल की उपलब्धता में किसी भी अपेक्षित कमी के बारे में भी जानकारी देता है ताकि सरकार तत्काल कोई कदम उठा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित