लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में तेजी लौटी, बैंक, वित्तीय कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का जोर

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:15 IST

Open in App

मुंबई, 23 मार्च शेयर बाजारों में मंगलवार को बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से तेजी लौट आई। उच्चतम न्यायालय द्वारा बैंक कर्ज की किस्त चुकाने को लेकर दी गई छूट अवधि बढ़ाने और ब्याज से पूरी तरह छूट देने से इनकार करने के बाद बैंक शेयरों में तेजी आ गई।

यही वजह रही कि बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 280.15 अंक यानी 0.56 प्रतिशत चढ़कर 50,051.44 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी कारोबार की समाप्ति पर 78.35 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़कर 14,814.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे अधिक 3.06 प्रतिशत की तेजी रही। इसके साथ ही इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी बढ़त लेकर बंद हुये।

इसके विपरीत ओएनजीसी, पावरग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और एचडीएफसी के शेयरों में 2.28 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कर्ज की किस्तों को चुकाने से दी गई छूट की अवधि को पिछले साल 31 अगस्त से आगे नहीं बढ़ाने के केन्द्र और रिजर्व बैंक के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि यह सरकार का नीतिगत निर्णय है।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण के नेतृत्व वाली शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा कि जब तक सरकार का निर्णय दुर्भावनापूर्ण अथवा मनमाना नहीं होगा वह केन्द्र सरकार की वित्तीय नीतियों के फैसले की न्याययिक समीक्षा नहीं कर सकता है। न्यायालय ने यह भी कहा है कि छह माह की रोक अवधि के दौरान बयाज पर ब्याज अथवा दंडात्मक ब्याज नहीं वसूला जायेगा लेकिन कहा कि ब्याज से पूरी तरह छूट नहीं दी जा सकती है क्योंकि इसका व्यापक वित्तीय प्रभाव होगा।

रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीतिक प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के बावजूद वित्तीय कंपनियों के शेयरों में समर्थन मिलने से बाजार में तेजी का रुख रहा। उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद बैंक शेयरों में धारणा को बढ़ावा मिला।

एशिया के अन्य बाजारों में शंधाई, हांग कांग, टोक्यो और सिओल के बाजारों में गिरावट दिखी वहीं, यूरोपीय शेयर बाजारों में प्रारंभिक रुझान नरम थे। यूरोपीय बाजारों में कोविड संक्रमण बढ़ने के समाचारों से गिरावट का रुख रहा।

वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 3.53 प्रतिशत नीचे रहकर 62.34 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।

वहीं विदेशी मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले रुपया अपनी शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद 6 पैसे गिरकर 72.43 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। दुनिया की अन्य मुद्राओं में भी डालर के मुकाबले गिरावट का रुख रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा