लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 34,184 बंद हुआ बाजार

By IANS | Updated: February 28, 2018 18:13 IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 162.35 अंकों की गिरावट के साथ 34,184.04 पर और निफ्टी 61.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,492.85 पर बंद हुए।

Open in App

मुंबई, 28 फरवरी: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 162.35 अंकों की गिरावट के साथ 34,184.04 पर और निफ्टी 61.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,492.85 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 190.76 अंकों की गिरावट के साथ 34,155.63 पर खुला और 162.35 अंकों या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 34,184.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,302.74 के ऊपरी और 34,076.45 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से शेयरों में तेजी रही। इंफोसिस (2.26 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.78 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.35 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.35 फीसदी) और पॉवरग्रिड (0.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - हिन्दुस्तान यूनीलीवर (2.02 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.92 फीसदी), सन फार्मा (1.75 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.47 फीसदी) और यस बैंक (1.47 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 38.46 अंकों की गिरावट के साथ 16,562.59 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 37.80 अंकों की तेजी के साथ 18,127.93 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 65.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,488.95 पर खुला और 61.45 अंकों या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 10,492.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,535.50 के ऊपरी और 10,461.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 4 सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी (0.85 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.55 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.23 फीसदी) और रियल्टी (0.12 फीसदी) शामिल रहे। 

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (1.21 फीसदी), बैंकिंग (0.96 फीसदी), वित्त (0.82 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.71 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.69 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,091 शेयरों में तेजी और 1,617 में गिरावट रही, जबकि 161 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। मूडीज ने भारत का 2019 के लिए अनुमान को भी अपरिवर्तित 7.5 फीसदी पर बरकरार रखा है।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें