लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट अपडेट: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,300 अंक से नीचे

By भाषा | Updated: June 29, 2020 11:25 IST

कारोबारियों के मुताबिक कोविड- 19 संक्रमण के मामलों में दुनियाभर में लगातार वृद्धि के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा करीब 4 प्रतिशत की गिरावट रही।आईटीसी, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया और पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त दर्ज

वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेत मिलने और सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस में गिरावट से सोमवार को बंबई शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में 300 अंक की गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 323.91 अंक यानी 0.92 प्रतिशत गिरकर 34,847.36 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.81 प्रतिशत गिरकर 10,299.35 अंक पर आ गया।

बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा करीब 4 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके बाद एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और इन्फोसिस के शेयरों में भी गिरावट रही। वहीं दूसरी तरफ आईटीसी, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया और पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

इससे पिछले सत्र में, गत शुक्रवार को बीएसई का सूचकांक 329.17 अंक यानी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 35,171.27 अंक पर बंद हुआ था। वहीं व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक भी 94.10 अंक यानी 0.90 प्रतिशत बढ़कर 10,383 अंक पर पहुंच गया था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सप्ताहांत 753.18 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

शरुआती कारोबार में पांच पैसे बढ़कर 75.60 रुपये प्रति डॉलर पर

अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर खुला और शुरुआती कारोबार में पांच पैसे बढ़कर 75.60 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी मुद्रा निकासी होने और कोविड-19 के बढ़ते मामलों से चिंता बढ़ने के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

हालांकि, इस दौरान अमेरिकी डालर के कमजोर पड़ने से रुपये की गिरावट को थामने में मदद मिली। सोमवार को कारोबार की शुरुआत में रुपया 75.64 रुपये प्रति डालर पर स्थिर खुला और उसके बाद कुछ मजबूती के साथ आगे बढ़ता हुआ पांच पैसे बढ़कर 75.60 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। गत सप्ताहांत शुक्रवार को यह अमेरिकी डालर के मुकाबले 75.65 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित