Stock Market Today: बाजार खुलते ही आई गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़के
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2025 10:42 IST2025-08-22T10:42:25+5:302025-08-22T10:42:30+5:30
Stock Market Today: अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Stock Market Today: बाजार खुलते ही आई गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़के
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारोंसेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। करीब एक सप्ताह की तेजी के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262.05 अंक फिसलकर 81,738.66 अंक पर आ गया। 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 81.55 अंक की गिरावट के साथ 25,002.20 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी के शेयर में गिरावट रही।
#MintMarkets | Sensex opened lower at 81,951.48, slipping 49.23 points, while Nifty also edged down by 19.60 points to 25,064.15 in early trade.https://t.co/GSMIVPOQvD#StockMarket#Sensex#Nifty#Nifty50pic.twitter.com/P3hs8iFdP9
— Mint (@livemint) August 22, 2025
हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,246.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।