लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट: लगातार छठे दिन चढ़े शेयर बाजार, सेंसेक्स 246 अंक उछला

By भाषा | Updated: October 18, 2019 18:29 IST

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2019-20 में राहत के और उपाय करने के संकेत देने से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

Open in App

विभिन्न क्षेत्रों में जारी लिवाली के दम पर शुक्रवार को लगातार छठे दिन घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 246.32 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,298.38 अंक पर बंद हुआ।

कारेाबार के दौरान यह ऊंचे में 39,361.06 अंक और 38,963.60 अंक के निचले स्तर पर रहा। एनएसई का निफ्टी भी 75.50 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,661.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक सर्वाधिक 8.44 प्रतिशत की तेजी में रही। इसके बाद मारुति सुजुकी, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एलएंडटी और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी तिमाही परिणाम की घोषणा से पहले 1.37 प्रतिशत चढ़ गया।

इनके अलावा टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और इंफोसिस का शेयर 1.05 प्रतिशत तक गिर गया। कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी शोध) संजीव जरबाड़े ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार ने इस सप्ताह अन्य प्रमुख वैश्विक बाजारों को पछाड़ दिया।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी, अमेरिका और चीन की व्यापार वार्ता की प्रगति तथा ब्रेक्जिट सौदे के कारण शेयर बाजारों में तेजी रही।’’ वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2019-20 में राहत के और उपाय करने के संकेत देने से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांग कांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में रहा। हालांकि, जापान का निक्की मजबूती में रहा। यूरोपीय बाजार कारोबार के दौरान मिश्रित चल रहे थे। इस बीच रुपया मजबूती में 71.13 रुपये प्रति डॉलर और ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.12 प्रतिशत बढ़कर 59.98 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?