Stock Market: शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़का

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2025 10:32 IST2025-02-07T10:29:23+5:302025-02-07T10:32:10+5:30

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क, सेंसेक्स और निफ्टी 50, आरबीआई के मौद्रिक नीति निर्णय से पहले, 6 फरवरी को दूसरे सत्र में गिरावट जारी रही। सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058.16 पर, जबकि निफ्टी 50 93 अंक गिरकर 23,603.35 पर आ गया।

Stock Market Stock market declined Sensex and Nifty fell | Stock Market: शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़का

Stock Market: शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़का

Stock Market: घरेलू बाजारों में शुक्रवार सुबह उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा पाया और शुरुआती कारोबार में 87.32 अंक की गिरावट के साथ 77,970.84 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 32.6 अंक फिसलकर 23,570.75 पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावरग्रिड, आईटीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नेस्ले, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। टाटा स्टील, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा अन्य के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 3,549.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Web Title: Stock Market Stock market declined Sensex and Nifty fell

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे