लाइव न्यूज़ :

Stock market: गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स में 141 अंकों से टूटा

By भाषा | Updated: October 7, 2019 16:47 IST

दिन में कारोबार के दौरान यह 37,480.53 अंक के निचले स्तर और 37,919.47 अंक के उच्च स्तर तक गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 48.35 अंक यानी 0.43 प्रतिशत गिरकर 11,126.40 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स 141.33 अंक यानी 0.38 प्रतिशत गिरकर 37,531.98 अंक पर बंद हुआ।नए निवेश की उम्मीद में येस बैंक का शेयर सोमवार को आठ प्रतिशत तक चढ़ गया।

कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 141 अंक गिरकर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकतों के बीच आईटीसी, टीसीएस, एलएंडटी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के शेयर गिरकर बंद हुए। बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स 141.33 अंक यानी 0.38 प्रतिशत गिरकर 37,531.98 अंक पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान यह 37,480.53 अंक के निचले स्तर और 37,919.47 अंक के उच्च स्तर तक गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 48.35 अंक यानी 0.43 प्रतिशत गिरकर 11,126.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी, आईटीसी, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, टीसीएस, सन फार्मा, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर में 2.97 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गयी।

वहीं नए निवेश की उम्मीद में येस बैंक का शेयर सोमवार को आठ प्रतिशत तक चढ़ गया। एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज फाइनेंस के शेयर में 2.53 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गयी।

विशेषज्ञों के अनुसार कारपोरेट कर में कटौती के बाद बाजार में मुनाफा वसूली का दौर देखा जा रहा है। रिजर्व बैंक के रेपो दर में कटौती के बाद भी निवेशकों का रुख मजबूत नहीं हो पाया है। इसके अलावा एशियाई और यूरोपीय बाजार के कमजोर संकेतों से भी निवेशक धारणा कमजोर हुई है। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित