लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: बैंक, वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का

By भाषा | Updated: September 25, 2019 17:06 IST

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को सेंसेक्स 504 अंक लुढ़क गया बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ कारेाबार के दौरान एक समय 586 अंक की गिरावट में था।

 वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी की चिंताओं और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बैंक एवं वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी नुकसान के कारण बुधवार को सेंसेक्स 504 अंक लुढ़क गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ कारेाबार के दौरान एक समय 586 अंक की गिरावट में था।

कारोबार की समाप्ति पर यह 503.62 अंक यानी 1.29 प्रतिशत लुढ़ककर 38,593.52 अंक पर रहा। एनएसई का निफ्टी भी 148 अंक यानी 1.28 प्रतिशत गिरकर 11,440.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, येस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, वेदांता, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील और एलएंडटी में 7.37 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

इनके अलावा पावरग्रिड, टीसीएस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4.39 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक क्षेत्र में अनिश्चितता, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध तथा वैश्विक आर्थिक नरमी के कारण शेयर बाजारों पर दबाव रहा।

एशियाई बाजारों में हांग कांग का हैंग सेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में रहा। कारोबार के दौरान यूरोपीय बाजार एक प्रतिशत तक की गिरावट में चल रहे थे। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वैश्विक नरमी को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया।

रुपया नौ पैसे गिरकर 71.10 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.65 प्रतिशत गिरकर 62.06 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम