लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शुक्रवार को बाजार खुलते ही कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2025 11:23 IST

Stock Market:   शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे

Open in App

Stock Market:  घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक स्तर पर सुस्त रुख बाजार में गिरावट का कारण बने। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 485 अंक की गिरावट के साथ 76,557.79 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 144.75 अंक फिसलकर 23,167.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस तथा एक्सिस बैंक के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,341.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित