लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट: लगातार गिरावट से उबरा सेंसेक्स, येस बैंक करीब 10 प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: July 26, 2019 19:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक सर्वाधिक 9.64 प्रतिशत की तेजी में रही।बजाज फाइनेंस का शेयर भी जून तिमाही में अब तक का सर्वाधिक 1,195 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा होने के बाद 7.20 प्रतिशत चढ़ गया।

वित्त एवं बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों में तेजी के दम पर सेंसेक्स शुक्रवार को लगातार छह दिनों की गिरावट से उबरने में कामयाब रहा और कारोबार की समाप्ति पर 51.81 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ उथल-पुथल भरे कारोबार के बीच 51.81 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त लेकर 37,882.79 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 289 अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 32.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,284.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह नीचे में 11,210.05 अंक और ऊंचे में 11,307.60 अंक के दायरे में रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक सर्वाधिक 9.64 प्रतिशत की तेजी में रही। बजाज फाइनेंस का शेयर भी जून तिमाही में अब तक का सर्वाधिक 1,195 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा होने के बाद 7.20 प्रतिशत चढ़ गया। इनके अलावा हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक 3.21 प्रतिशत तक की तेजी में रही। वेदांता, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर 4.26 प्रतिशत तक नुकसान में रहे।

कारोबारियों ने कहा कि खराब तिमाही परिणाम, विदेशी निवेशकों की निकासी और नरम वैश्विक संकेतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित रही। हालांकि आने वाले दो सप्ताह के दौरान औसत से बेहतर बारिश की उम्मीद ने बाजार को कुछ सहारा दिया। अधिकांश एशियाई बाजार गिरावट में रहे। हांग कांग का हैंग सेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की में गिरावट में रहा। हालांकि, चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में बंद हुआ। यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में बढ़त में चल रहे थे। 

टॅग्स :बिज़नेससेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत