लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: सेंसेक्स 470 अंक लुढ़का, निफ्टी सात महीने के निचले स्तर पर

By भाषा | Updated: September 19, 2019 18:27 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 626 अंक के दायरे में घूमने के बाद अंत में 470.41 अंक या 1.29 प्रतिशत के नुकसान से 36,093.47 अंक पर बंद हुा। कारोबार के दौरान यह एक बार नीचे में 35,987.80 अंक तथा ऊंचे में 36,613.93 अंक तक गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स बृहस्पतिवार को 470 अंक लुढ़क गया।

बैंक और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 470 अंक लुढ़क गया। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से सख्त रुख के संकेत तथा विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने से बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 626 अंक के दायरे में घूमने के बाद अंत में 470.41 अंक या 1.29 प्रतिशत के नुकसान से 36,093.47 अंक पर बंद हुा। कारोबार के दौरान यह एक बार नीचे में 35,987.80 अंक तथा ऊंचे में 36,613.93 अंक तक गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135.85 अंक या 1.25 प्रतिशत के नुकसान से 10,704.80 अंक पर बंद हुआ। यह इसका सात माह का निचला स्तर है।

इससे पहले 19 फरवरी, 2019 को निफ्टी 10,604.35 अंक पर बंद हुआ था। केंद्र सरकार का प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 17 सितंबर तक सिर्फ 4.7 प्रतिशत बढ़ा है। पूरे वित्त वर्ष में इसमें 17.5 प्रतिशत की वृद्धि का बजटीय लक्ष्य तय किया गया है। विश्लेषकों ने कहा प्रत्यक्ष कर संग्रह में धीमी वृद्धि मांग में गिरावट और कुल वृद्धि दर में सुस्ती को दर्शाती है।

येस बैंक के शेयर में 15.52 प्रतिशत की जोरदार गिरावट आई। मूडीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एल्टिको का ‘डिफॉल्ट’ बैंकों की साख की दृष्टि से नकारात्मक है। बैंकों ने रियल एस्टेट क्षेत्र को काफी कर्ज दिया हुआ है। मूडीज का कहना है कि बैंकों में येस बैंक और इंडसइंड बैंक द्वारा वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र में सबसे अधिक कर्ज है।

आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के कुल कर्ज में वाणिज्यिक रियल एस्टेट का हिस्सा पांच प्रतिशत से अधिक है। इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में 3.59 प्रतिशत तक का नुकसान रहा। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में टाटा स्टील,मारुति, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, वेदांता, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प और टीसीएस में 3.66 प्रतिशत तक का नुकसान रहा।

वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स के शेयर 1.97 प्रतिशत तक चढ़ गए। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘कर संग्रह के कमजोर आंकड़ों से बृहस्पतिवार को बाजार प्रभावित हुआ। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की निकासी जारी है। निजी क्षेत्र के बैंकों के वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र में भारी कर्ज से भी दोपहर के कारोबार में बिकवाली बढ़ी।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को लेकर निवेशक आशंकित हैं क्योंकि इनका बाजार पूंजीकरण घट रहा है।’’ बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.48 प्रतिशत तक का नुकसान रहा। इस बीच, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने नीतिगत दर में चौथाई प्रतिशत की कटौती की है। लेकिन आगे और कटौती की संभावना से इनकार किया है। इससे भी बाजार धारणा कमजोर हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट दर्ज हुई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 959.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 780.45 करोड़ रुपये की लिवाली की। इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.81 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपया छह पैसे के नुकसान के साथ 71.30 प्रति डॉलर पर चल रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित